Blog

संस्कारो की विरासत,प्रतिभाओ की उड़ान और उल्लास का संगम बना शिखर शिक्षा सदन का शरद महोत्सव

एमएलसी श्री श्रीचंद शर्मा ने किया शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ,विधायक पुत्री एवं युवा नेत्री सुप्रिया पाल , सांसद पत्नी एवं युवा नेत्री यशिका चौहान, सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रबंधक सिद्धार्थ राजवंशी एडवोकेट सहित गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति।

oplus_8388608

ओजस्वी मन मीरापुर।
शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित शरद महोत्सव उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक वैभव के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ। छात्र-छात्राओं की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीत-संगीत और आकर्षक मेले ने अतिथियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों का मन मोह लिया। समारोह में शिक्षा, संस्कृति और प्रतिभा का अनूठा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी श्री श्रीचंद शर्मा ने किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, रालोद नेत्री एवं समाजसेवी सुप्रिया पाल, सांसद चंदन चौहान की पत्नी एवं समाजसेवी यशिका चौहान तथा सनातन धर्म इंटर कॉलेज मीरापुर के प्रबंधक एवं एडवोकेट सिद्धार्थ राजवंशी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।विद्यालय के चेयरमैन सुशील शर्मा, निदेशक राजेश शर्मा, प्रबंधिका शिखा शर्मा, राजीव कौशिक, वान्या कौशिक एवं चित्रा गोयल सहित अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। छात्राओं की सरस्वती वंदना से समारोह का वातावरण भक्तिमय हो उठा।मुख्य अतिथि एमएलसी श्री श्रीचंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी है। बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए ऐसे मंच उपलब्ध कराना आवश्यक है। शिखर शिक्षा सदन इस दिशा में सराहनीय प्रयास कर रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ संस्कार और संस्कृति को भी महत्व दे रहा है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।विद्यालय के चेयरमैन सुशील शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों की अंतर्निहित प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने लोकगीतों, पंजाबी गीतों और विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों पर पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहीं, महोत्सव में लगाए गए मेले में आकर्षक दुकानें, मनोरंजक खेल, खानपान के स्टॉल और रंग-बिरंगे झूले विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों से लेकर अभिभावकों तक सभी ने मेले का भरपूर आनंद लिया।समारोह में अनुभव मेमोरियल स्कॉलरशिप के अंतर्गत बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की टॉपर तिथि शर्मा एवं सलोनी को 20-20 हजार रुपये, आदित्य चौधरी, इशिता प्रजापति एवं शौर्य पाराशर को 15-15 हजार रुपये तथा हादिया, मोहम्मद हम्माद, पलक शर्मा एवं अक्षित चौधरी को 10-10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस सम्मान से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन हुआ। इसके अतिरिक्त मेले में कूपन के माध्यम से 21 लकी ड्रॉ निकाले गए, जिनके विजेताओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन छात्राओं तिथि शर्मा, श्रेया, आव्या शर्मा, इनम्मा, जोया तोमर, समरीन, इशिका सैनी, अक्षिता एवं निदा ने किया। अध्यापक अनुराग गोयल एवं फैजदीन के मार्गदर्शन में छात्राओं ने अपनी संचालन प्रतिभा का परिचय दिया। आयोजन की सफलता में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। शरद महोत्सव ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के साथ विद्यालय की शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक प्रतिबद्धता को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

[banner id="1202"]

Main slider

IMG-20261004-WA0000
images (2)
IMG-20261004-WA0000 images (2)

Related Articles

Back to top button