Blog

यूजीसी के मुद्दे पर केंद्र सरकार तत्काल ले फैसला, सामान्य वर्ग में बढ़ रहा आक्रोश: पं. सुभाषचंद्र शर्मा

ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, कायस्थ और पंजाबी समाज की राजनीतिक उपेक्षा पड़ सकती है भाजपा को भारी; विधानसभा चुनाव से पहले यूजीसी का फैसला वापस लेने की मांग

ओजस्वी मन मुज़फ्फरनगर।
बृहमसमर्पित ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित सुभाषचंद्र शर्मा ने यूजीसी के मुद्दे पर केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर विवादित फैसले को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यूजीसी के प्रावधानों को लेकर सामान्य वर्ग में व्यापक नाराजगी और असंतोष है। यदि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व केंद्र सरकार ने इस दिशा में ठोस निर्णय नहीं लिया तो भारतीय जनता पार्टी को राजनीतिक रूप से गंभीर नुकसान उठाना पड़ सकता है।
पंडित सुभाषचंद्र शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, कायस्थ और पंजाबी समाज की संयुक्त आबादी लगभग 32 प्रतिशत के आसपास मानी जाती है। इसके बावजूद राजनीतिक विमर्श में सामान्य वर्ग की हिस्सेदारी को सीमित करके प्रस्तुत किया जाता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों द्वारा सामान्य वर्ग की वास्तविक सामाजिक और राजनीतिक भूमिका को कम करके आंकने का प्रयास किया जाता है।उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के लोगों में भाजपा के प्रति नाराजगी अवश्य है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि वे किसी भी कीमत पर समाजवादी पार्टी या कांग्रेस का समर्थन करेंगे। हालांकि, यदि असंतोष इसी प्रकार बढ़ता रहा तो सामान्य वर्ग का एक बड़ा हिस्सा मतदान से दूरी बनाने अथवा चुनाव बहिष्कार जैसा कदम उठाने पर विचार कर सकता है। ऐसी स्थिति में भाजपा को ही सबसे अधिक राजनीतिक नुकसान होने की आशंका है।इतिहास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 1989 में कांग्रेस के प्रति नाराजगी ने देश की राजनीति में बड़ा बदलाव पैदा किया था। तत्कालीन राजनीतिक परिस्थितियों में कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई और वी.पी. सिंह प्रधानमंत्री बने। उनकी सरकार द्वारा मंडल आयोग की सिफारिशें लागू किए जाने के बाद सामान्य वर्ग के युवाओं में व्यापक विरोध देखने को मिला। उस दौर में अनेक युवाओं ने आंदोलन किए और कुछ ने आत्मदाह तक किया। उन्होंने कहा कि उस समय की राजनीतिक घटनाओं से सबक लेने की आवश्यकता है। राजनीतिक फैसलों के दूरगामी परिणाम होते हैं और जनभावनाओं की अनदेखी करने वाले नेतृत्व को इसकी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।पंडित शर्मा ने कहा कि यूजीसी के मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में समिति गठित करने अथवा विचार-विमर्श की प्रक्रिया का आश्वासन देना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। उनके अनुसार, ऐसी प्रक्रिया से केवल निर्णय टलने की आशंका है, जबकि सामान्य वर्ग तत्काल स्पष्ट और ठोस निर्णय चाहता है।उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से अपील की कि इस संवेदनशील विषय को केवल प्रशासनिक या कानूनी प्रक्रिया तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इससे जुड़ी सामाजिक भावनाओं और व्यापक जनचिंता को भी गंभीरता से समझा जाए। उन्होंने मांग की कि यूजीसी के विवादित प्रावधानों को अविलंब वापस लेकर सामान्य वर्ग की आशंकाओं का समाधान किया जाए।
उन्होंने दो टूक कहा कि अभी भी समय है। केंद्र सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए तत्काल निर्णय लेना चाहिए, क्योंकि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में सामाजिक विश्वास और जनसमर्थन ही राजनीतिक स्थिरता का सबसे बड़ा आधार होता है।

[banner id="1202"]

Main slider

IMG-20261004-WA0000
images (2)
IMG-20261004-WA0000 images (2)

Related Articles

Back to top button