Blog

मीरापुर में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा कथा स्थल

भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

ओजस्वी मन मीरापुर। 

कस्बे में श्रीमद्भागवत कथा एवं सामूहिक तुलसी विवाह महोत्सव का रविवार, 15 नवंबर को श्रद्धा और भक्ति के उल्लासपूर्ण वातावरण में भव्य शुभारंभ हुआ। पड़ाव चौक स्थित प्रकाशवती प्रेमचंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं की उपस्थिति से आयोजन स्थल भक्तिमय हो उठा और श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय संत श्री बाल योगी पचौरी जी महाराज के श्रीमुख से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया जा रहा है। 15 नवंबर से प्रारंभ हुआ यह धार्मिक आयोजन 22 नवंबर तक चलेगा। आयोजन की श्रृंखला में 21 नवंबर को सामूहिक तुलसी विवाह एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 22 नवंबर को भंडारा, ब्राह्मण भोज एवं तुलसी विदाई के साथ महोत्सव का विधिवत समापन होगा।आयोजक संस्थाओं ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा में सम्मिलित होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने तथा धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है।बताया गया कि प्रकाशवती प्रेमचंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, श्री हरि संकीर्तन मंडल एवं श्रीमद्भागवत कथा समिति, मीरापुर के तत्वावधान में यह भव्य आयोजन हो रहा है।आयोजन समिति में प्रमुख रूप से राजीव अग्रवाल, प्रवीण कुमार अग्रवाल एवं समस्त भागवत प्रेमियों की विशेष भूमिका रहेगी।

[banner id="1202"]

Main slider

IMG-20261004-WA0000
images (2)
IMG-20261004-WA0000 images (2)

Related Articles

Back to top button