मुज़फ्फरनगर भागवत कथा में पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम, आध्यात्मिक संगम से भक्तिमय हुआ वातावरण
इस अवसर पर कथा स्थल पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी कुंवर देवराज पँवार,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल,पूर्व विधायक अशोक कंसल,आयोजक सत्यप्रकाश रेशू अग्रवाल,सनातन राष्ट्र प्रहरी संगठन के अध्यक्ष व ओजस्वी मन के संपादक पं. दीपक कृष्णात्रेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ओजस्वी मन मुजफ्फरनगर।
रेशू विहार स्थित रेशू प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को प्रसिद्ध संत एवं आध्यात्मिक चिंतक आचार्य प्रमोद कृष्णम पहुंचे। उन्होंने कथाव्यास शान्तनु जी महाराज से भेंट की और अपने मुख से भावपूर्ण भजन सुनाकर वातावरण को अत्यधिक भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर कथा स्थल पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी कुंवर देवराज पँवार,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल,पूर्व विधायक अशोक कंसल,आयोजक सत्यप्रकाश रेशू अग्रवाल,सनातन राष्ट्र प्रहरी संगठन के अध्यक्ष व ओजस्वी मन के संपादक पं. दीपक कृष्णात्रेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कथा के चौथे दिन प्रतिष्ठित कथाकार शान्तनु जी महाराज ने श्रीराम एवं श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ उत्सव मनाया। महाराज ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन का उपयोग धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित के कार्यों में करना चाहिए।उन्होंने पृथु,जड़भरत, प्रहलाद व हिरण्यकश्यप सहित अनेक प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए दो रुद्राक्ष के पौधों का रोपण भी किया गया।समाजसेवी कुंवर देवराज पँवार ने कहा कि रेशू परिवार द्वारा आयोजित इस कथा में भक्ति की गंगा प्रवाहित हो रही है। भागवत कथा में आकर सभी प्रकार के मानसिक ताप मिट जाते हैं और परम् शांति की प्राप्ति होती है।ऐसे दिव्य और भव्य आयोजन के लिये रेशू परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।रेशू परिवार की ओर से आयोजित यह श्रीमद्भागवत कथा 20 नवंबर तक प्रतिदिन अपराह्न 3 से शाम 6 बजे तक चलेगी।



