Blog

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए पंडित सुनील भराला, अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

पण्डित सुनील भराला ने कहा कि माँ केवल जन्मदात्री ही नहीं, बल्कि त्याग, ममता, संस्कार और निःस्वार्थ प्रेम की साक्षात प्रतिमूर्ति होती हैं। माँ का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है। उनका जाना ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है।

ओजस्वी मन हरिद्वार।

राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री पंडित सुनील भराला ने हरिद्वार स्थित चंडी घाट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दुःखद अवसर पर पंडित सुनील भराला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माँ केवल जन्मदात्री ही नहीं, बल्कि त्याग, ममता, संस्कार और निःस्वार्थ प्रेम की साक्षात प्रतिमूर्ति होती हैं। माँ का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है। उनका जाना ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है।पंडित सुनील भराला ने माँ गंगा एवं प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित समस्त शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

[banner id="1202"]

Main slider

IMG-20261004-WA0000
images (2)
IMG-20261004-WA0000 images (2)

Related Articles

Back to top button