28 वर्ष राष्ट्रसेवा के बाद घर लौटे सूबेदार विपिन भारद्वाज, क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा ने किया भव्य सम्मान
जिला सहकारी बैंक मेरठ के अध्यक्ष पण्डित विमल शर्मा रहे मुख्य अतिथि,पण्डित विधिचन्द शर्मा ने की अध्यक्षता


ओजस्वी मन रामराज (मुजफ्फरनगर)। भारतीय सेना में 28 वर्षों तक देश की सीमाओं की सुरक्षा और राष्ट्रसेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के बाद 3 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त हुए सूबेदार विपिन भारद्वाज का अपने गृह क्षेत्र रामराज पहुंचने पर क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के तत्वावधान में क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति रामराज द्वारा बहसूमा-रामराज स्थित शिव चौक पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह का शुभारंभ सनातन परंपरा एवं धार्मिक आस्था के अनुरूप हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों एवं सूबेदार विपिन भारद्वाज ने शिव चौक पर माथा टेककर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात गुरुद्वारे में पहुंचकर अरदास की गई। तत्पश्चात सनातन धर्म मंदिर में भगवान परशुराम जी के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंडित विमल कुमार शर्मा रहे। समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित विधि चंद शर्मा ने की तथा संचालन पंडित विधि चंद शर्मा द्वारा किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने सूबेदार विपिन भारद्वाज के सैन्य जीवन, अदम्य साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय सेना में 28 वर्षों तक सेवाएं देना गौरव और सम्मान का विषय है। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित विधि चंद शर्मा ने सूबेदार विपिन भारद्वाज के सैन्य सफर पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विपिन भारद्वाज वर्ष 1997 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने अपने सेवाकाल में कारगिल जैसे चुनौतीपूर्ण सैन्य संघर्ष में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लगभग 28 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद 3 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक क्षेत्र रामराज लौटे हैं। उनके आगमन पर ग्रामवासियों एवं क्षेत्रीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश फौजी, मीरापुर विधायक मिथलेश पाल के प्रतिनिधि अमरनाथ पाल, कर्नल संदीप मित्तल, सूबेदार उदयवीर एवं सूबेदार मेजर जोगेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त मेरठ जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, जितेंद्र शर्मा, सतपाल शर्मा, प्रदीप शर्मा, महेश शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, श्रीमती सुशीला शर्मा, राहुल फौजी, वैष्णो दयाल शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, कृष्णपाल शर्मा, महेंद्र शर्मा, पंडित राहुल शर्मा, मनोज शर्मा, मदनपाल शर्मा, गंगे पंडित, नवीन शर्मा, विजय प्रकाश शर्मा, केपी सिंह धीमान, पवन धीमान, सुभाग वीर सिंह मान, सरदार हरचंद सिंह, विक्की प्रधान, सचिन शर्मा, अशोक शर्मा, मांधाता मिश्रा, अनुज शर्मा (हस्तिनापुर), प्रशांत शर्मा एवं अंशुल अत्रे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
समारोह में सूबेदार विपिन भारद्वाज का फूल-मालाओं एवं सम्मान के साथ अभिनंदन किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके अनुकरणीय सैन्य जीवन और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।



