Blog

मिशन शक्ति 6.0:महिला सुरक्षा के संदेश के साथ सड़को पर उतरी मुज़फ्फरनगर पुलिस

एडीजी ने दिखाई हरी झंडी,एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस का पैदल मार्च

मुजफ्फरनगर में नवरात्रि पर निकला जन-जागरूकता पैदल मार्च, महिलाओं-बालिकाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
ओजस्वी मन मुजफ्फरनगर, 16 अक्टूबर।

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत मुजफ्फरनगर में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश देने के लिए भव्य जन-जागरूकता पैदल मार्च निकाला गया। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन भानु भास्कर ने रिजर्व पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर मार्च का शुभारंभ किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय की मौजूदगी में निकले इस मार्च के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।पैदल मार्च रिजर्व पुलिस लाइन से शुरू होकर मालवीय चौक और झांसी की रानी चौक से होते हुए शिव चौक पर संपन्न हुआ। इसमें महिलाओं, बालिकाओं तथा स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।मार्च के दौरान आमजन को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को उत्पीड़न अथवा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना भय पुलिस से संपर्क करने और उपलब्ध सहायता सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक सामाजिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करना रहा। मुजफ्फरनगर पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Main slider

IMG-20261004-WA0000
images (2)
IMG-20261004-WA0000 images (2)

Related Articles

Back to top button